फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हैवानों ने की छात्रा के साथ वारदात

Tue, 17 Dec 2013 08:42 AM IST
अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप की बरसी पर सोमवार को मेरठ में मवाना के मीवा गांव में दुस्साहसिक वारदात हुई। कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। उससे जबरन बात करनी चाही, छात्रा ने विरोध किया, तो उस पर तेजाब डाल दिया। करीब 35 प्रतिशत झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव मीवा की एक लड़की मटौरा स्थित श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। करीब 11 बजे वह परीक्षा देकर सहेली के साथ घर लौट रही थी। गांव के बीचोंबीच रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया।

छात्रा से आरोपियों ने जबरन बात करनी चाही। छात्रा नहीं रुकी, तो बाइक से उतरे एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा की सहेली मौके से चली गई। इसके बाद छात्रा और आरोपी के बीच कहासुनी हुई। छात्रा ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उसने बाइक पर लटके स्टील के डिब्बे में भरा तेजाब छात्रा पर उड़ेल दिया।
विज्ञापन


तेजाब उसके चेहरे और गर्दन पर गिरा, जिससे वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस बीच आरोपी फरार हो गए। छात्रा का शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे। झुलसी छात्रा को मवाना स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित छात्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टरों के मुताबिक छात्रा 35 प्रतिशत झुलसी है।

उधर, समाचार लिखे जाने तक पीड़िता के परिजनों ने थाने पर तहरीर नहीं दी, इस कारण केस दर्ज नहीं हो सका। मालूम चला है कि आरोपियों में एक भोजपुर (गाजियाबाद) क्षेत्र के गांव मुरादाबाद का रहने वाला है। वह मवाना में किराए के मकान में रहकर आटा सप्लाई का काम करता है। पुलिस मान रही है कि वारदात में सिर्फ एक ही आरोपी था, लेकिन पीड़िता के माता पिता का कहना है कि तीन आरोपी थे, जिनमें दो गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें