फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से मन भरा तो लिया खौफनाक फैसला

Tue, 15 Apr 2014 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले तो प्यार करने का नाटक किया, फिर शादी का झांसा देकर लड़की के जिस्म से खेलता रहा।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल तक इस खेल के चलने के बाद लड़की ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उस लड़की का खेल ही खत्म करने की ठान ली।

मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त की मदद से अपनी प्रेमिका पर तेजाब डालकर मारने की कोशिश की।

पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

शादी का दबाव पड़ा तो भड़क गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर निवासी 22 वर्षीय नेहा (परिवर्तित नाम) का आरोपी लड़के मनोज के साथ प्रेम-संबंध था। यह प्रेम संबंध करीब डेढ़-दो सालों तक चला।

इस बीच नेहा ने मनोज से जल्द शादी करने का दबाव डाला तो मनोज आनाकानी करने लगा। जब नेहा ने उसे धमकी दी की वह पुलिस में उसकी शिकायत कर देगी तो उसेने ले लिया एक खौफनाक फैसला।

मनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नेहा पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया था।
विज्ञापन

बदनामी के डर से पहले मामले को दबाया

इस बीच नेहा कई दिन अस्पताल में भर्ती रही। पुलिस के अनुसार, शुरू में तो नेहा और उसके परिजन बदनामी के डर से मामले को दबाने की कोशिश किए, लेकिन फिर मनोज उन्हें धमकाने लगा।

उसके बाद नेहा के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 326/34 के तहत बलात्कार और तेजाब से हमला करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
'एक बार नहीं, बार-बार हुआ मेरा बलात्कार'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें