वो अपनी कामकाजी मां के साथ उस नेता के घर चला जाता था। लेकिन नेता की नीयत उस लड़के पर ही डोल गई और उसे हवस का शिकार बनाने लगा। पिछली बार नेता की दरिंदगी से जब लड़का बुरी जख्मी हो गया तब जाकर उस खादीधारी की काली करतूत सामने आई।
मामला मध्य प्रदेश का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जबलपुर में एक 55 वर्षीय कांग्रेस नेता पर 8 साल के लड़के से यौनशोषण करने का आरोप लगा है।
नेता के खिलाफ पुलिस ने मामला धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और यौन अपराध अधिनियम से बच्चों की सुरक्षा की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।