फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब: 350 कोड़े की सजा के विरोध जनता, 75000 ने किए हस्ताक्षर

Wed, 14 Oct 2015 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में कार में अवैध शराब रखने के आरोप में 74 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को 350 कोड़े मारने की सजा के विरोध में ब्रिटेन की जनता उतर पड़ी है। सऊदी अरब में बुजुर्ग की यह सजा माफ कराने के लिए 75 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन


गौरतबल है कि 350 कोड़े की सजा पाने वाले बुजुर्ग कैंसर के मरीज भी हैं जिससे उनके घर वाले इस शख्त सजा से बहुत चिंतित हैं।

आरोपी बुजुर्ग कार्ल एंड्री सात बच्चों के दादा हैं। एंड्री पेट्रोलियम उद्योग में 25 साल काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

किसी भी दिन मारे जा सकते हैं 350 कोड़े

एंड्री के बेटे ने मी‌डिया को बताया कि उनके पिता सऊदी अरब के एक जेल में बंद हैं और उन्हें अब 350 कोड़े मारने की सजा मिल चुकी है। उन्होंने कहा है कि सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि उनके पिता को अब किसी भी दिन 350 कोड़े मारे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कैंसर का मरीज होने के कारण उन्हें लगता है कि उनके पिता यह सजा बर्दास्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें डर है कि इस सजा से कहीं उनके पिता की मौत न हो जाए।

कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि सऊदी अरब के अध‌िकारी एंड्री की उम्र को देखते सजा देने में जल्दबाजी करने के मूड में नहीं हैं। वहीं एंड्री के परिजन जल्द ही एंड्री की जेल से रिहाई चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें