सऊदी अरब में कार में अवैध शराब रखने के आरोप में 74 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक को 350 कोड़े मारने की सजा के विरोध में ब्रिटेन की जनता उतर पड़ी है। सऊदी अरब में बुजुर्ग की यह सजा माफ कराने के लिए 75 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किया है।
गौरतबल है कि 350 कोड़े की सजा पाने वाले बुजुर्ग कैंसर के मरीज भी हैं जिससे उनके घर वाले इस शख्त सजा से बहुत चिंतित हैं।
आरोपी बुजुर्ग कार्ल एंड्री सात बच्चों के दादा हैं। एंड्री पेट्रोलियम उद्योग में 25 साल काम कर चुके हैं।