फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो रामदेव को लगता 4 करोड़ का चूना

Fri, 23 May 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट के नाम से फर्जी चेक का इस्तेमाल कर पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े चार करोड़ की नगदी निकालने के फेर में दो नटवर लाल को पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन


चेक के पीछे मदर टेरेसा अनाथ सेवा समिति का खाता संख्या और पता लिखा है। डिप्टी गंज बैंक शाखा प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दोनों आरोपी युवक दिल्ली के रहने वाले हैं।

नगर कोतवाल जितेंद्र कालरा के मुताबिक बुधवार को डिप्टी गंज स्थित पीएनबी की शाखा के मैनेजर ने फोन पर बताया कि दो संदिग्ध युवक पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट के नाम से 4.5 करोड़ का चेक लेकर आए हैं।
विज्ञापन

मास्टरमाइंड राका की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

सूचना पर पुलिस बैंक में पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ के दौरान शक होने पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान रजत महाजन और संजय महाजन निवासी दिल्ली के रूप में की गई है।

आरोपियों ने खुलासा किया है कि राका नाम के मास्टर माइंड ने उन्हें यह चेक दिया था। पुलिस ने जब ट्रस्ट से जांच पड़ताल की तो पता चला कि इस नंबर का चेक ट्रस्ट के पास भी है।

चेक के पीछे मदर टेरेसा अनाथ सेवा समिति, खाता संख्या 196700010023893 और पता भरतपुर राजस्थान लिखा है। पुलिस को राका की तलाश है। नगर कोतवाल का कहना है कि फर्जी चेक के बारे में पतंजलि योग पीठ में जानकारी करने पर इसी नंबर का चेक योग पीठ के पास होना बताया है।

कैसे होता है नकली चेक से फर्जीवाड़ा

चेक नंबर 76805 पता अहमदपुर (हरिद्वार) उत्तराखंड खाता संख्या 1496008700001657 लिखा हुआ था। चेक पर ट्रस्ट के हस्ताक्षर अथॉरिटी प्रमुख स्वामी मुक्तानंद के थे।

पुलिस यह जानने में जुटी है कि एक नंबर के दो चेक कहां से जारी किए गए हैं। किसने चेक पर मुक्तानंद से हस्ताक्षर कराए या किए।

लीड बैंक मैनेजर कमल भसीन ने बताया कि नकली चेक के जरिए फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के लोग प्रिंटिंग मशीन के जरिए चेक बनाते हैं। ये लोग रेकी कर चेक पर हस्ताक्षर करने वाले के हस्ताक्षर कॉपी कर लेते हैं। गिरोह में एक हस्ताक्षर करने में एक्सपर्ट होता है।
विज्ञापन

मदर टेरेसा अनाथ सेवा समिति की होगी जांच

पीएनबी के बैंक मैनेजर और पुलिस को संदेह है कि मदर टेरेसा अनाथ सेवा समिति भी फर्जी हो सकती है। हालांकि समिति के नाम से बैंक में खाता है।

बुलंदशहर में किसी ने हमारे बैंक खाते से फर्जी चेक के जरिए रुपये निकालने की कोशिश की। बैंक को संदेह हुआ तो फोन पर हमसे पूछा गया। हमने चेक दिए जाने से इनकार कर दिया तो आरोपी पकड़े गए।

इस संबंध में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जिस नंबर का फर्जी चेक बैंक में लगाया गया था, हम उस नंबर के चेक से पहले ही किसी व्यक्ति को भुगतान कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें