फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरु: चलती बस में 18 वर्षीय युवती से बलात्कार

Fri, 06 Nov 2015 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुए रूहकंपा देने वाले निर्भयाकांड को लोग अभी तक भुला नहीं पाए थे कि एक और युवती से चलती बस में हैवानियत करने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन


देश के आईटी हब के रूप में विख्यात शहर बंगलुरु में 18 वर्षीय युवती से चलती बस में कथिततौर पर बलात्कार किया गया। दरिदों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि जब आरोपी ड्राइवर युवती का रेप कर रहा उस वक्त कंडक्टर ने बस को नहीं रोकी।

सीएनएनआईबीएन के अनुसार, घटना बंगलुरु के ग्रामीण क्षेत्र के होसकोटे इलाके की है।
विज्ञापन

रेप कर रहे ड्राइवर ने कहा, 'बस न रोंके'

खबरों अनुसार, ड्राइवर जब युवती को अपनी हवस का शिकार बना रहा तब कंडक्टर से कहा कि वह बस न रोंके और कंडक्टर ने बस नहीं रोकी। यानी युवती का रेप होने के दौरान कंडक्टर बस चलाता रहा।

पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और आरोपी कंडक्टर की तलाश कर रही है।

इससे पहले दिसंबर 2013 में दिल्‍ली के मुनीरिका में चलती बस में युवती से दरिंदगी की गई थी। इस घटना में पीड़िता की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें