सोना अगर किसी आम इनसान के घर से चोरी हो तो समझ में आता है, लेकिन अगर कस्टम ऑफिस से ही कोई 16 किलो सोना पार कर दे तो इसपर आप क्या कहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह सोना कस्टम विभाग के सुरक्षित लॉकर से चुराया गया है।
त्रिरुचिरापल्ली पुलिस का कहना है कि किसी चोर ने कस्टम विभाग के लाकर को तोड़कर सोना चुराया है जबकि कस्टम विभाग के लोग कह रहे हैं कि सिर्फ सोना चोरी किया गया है लॉकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
गौरतलब है कि यह सोना कोर्ट के सामने पेश करने के लिए लॉकर में रखा गया था।