असम के गुवाहाटी में पांच नाबालिग लड़कों ने 12 साल की एक लड़की से गैंगरेप किया। घटना रविवार रात को हाटीगांव इलाके में घटी। आरोपी सभी लड़कों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है।
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त पीड़िता की मां काम पर गई हुई थी। नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात उसके घर के पास हुई। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहते हैं और साथ में खेला करते थे।
आरोपियों ने पीड़िता को घर के बाहर बुलाया और फिर पास में सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता ने मां के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी और उसके बाद दोनों ने तत्काल पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई।
सभी आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में बुधवार को पेश किया जाएगा।