फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधी रात को घर से उठाकर 11वीं की छात्रा से गैंगरेप

Mon, 27 Jul 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहरिया (इलाहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद के बहरिया में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा को शुक्रवार आधी रात घर में सोते वक्त तीन युवकों ने दबोचा और खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की चीख सुनकर उसके चचेरे भाई ने आकर शोर मचाया तो युवक भाग गए।
विज्ञापन


वहां गांव वाले जुट गए। शनिवार सुबह छात्रा की मां उसे बहरिया थाने ले गई तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए महिला हॉस्पिटल भेजा गया।

15 वर्षीय छात्रा सरिता (नाम काल्पनिक) की मां शुक्रवार को अपनी बहन के यहां गई थी। घर में सरिता ही पिता के साथ थी। रात में पिता घर के बाहर सोए जबकि वह अंदर थी। आरोप है कि आधी रात बाद करीब एक बजे किसी तरह हाथ डाल कुंडी खोलकर पड़ोस के रवि, बलवंत, सुनील कमरे में घुसे और सरिता को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आया भाई, तीनों भागे

आरोपियों ने छात्रा मुंह दबा लिया ताकि वह शोर नहीं मचाने पाए। तीनों लड़के उसे घर से कुछ दूर चरी के खेत में ले गए और मनमानी करने लगे। सामूहिक बलात्कार के दौरान सरिता ने चीख-पुकार की तो उसका चचेरा भाई घर से निकल आया।

वह खेत के पास गया तो उसने सरिता को तीनों लड़कों के चंगुल में देखा। उसके शोर मचाने पर तीनों लड़के भाग गए। इस बीच सरिता के पिता समेत कई लोग वहां आ गए। भोर में सरिता की मां भी घर आ गई।

छात्रा को बहरिया थाने ले जाकर पुलिस को गैंगरेप की घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर छापा मारा और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ फूलपुर कृष्ण गोपाल सिंह ने भी मौके पर जाकर इस शर्मनाक घटना की जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें