ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। खराब फार्म से जूझ रहे ओपनर गौतम गंभीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्टों के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है जबकि दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की टीम में वापसी हुई है।
वैसे तो ऑस्ट्रेलिया को कहीं भी हराने के लिए सामने वाली टीम को सौ फीसदी प्रदर्शन करना होता ही है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि घरेलू जमीं पर अपने नए खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के सामने किस तरह प्रयोग कर पाती है। टीम की ओपनिंग जोड़ी बदल गई है। गेंदबाजी में धार बनाने के लिए नए हथियार अपनाने पड़ेंगे। गेंदबाजी में सबसे सीनियर नाम इशांत शर्मा और हरभजन सिंह हैं। यह दोनों खिलाड़ी इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में नए गेंदबाजों पर दबाव होना लाजमी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अंतिम ग्यारह में किन खिलाड़ियों को होना चाहिए?
टीम इस प्रकार है:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, अजिंक्या रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, प्रज्ञान ओझा और अशोक डिंडा।