ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर विराट कोहली पर चुटकी ली है। मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए कि यदि कोहली चौथे टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो रहाणे टीम इंडिया के लिए अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। स्मिथ ने कहा, "रहाणे ने रांची टेस्ट में अच्छी कप्तानी की। वो कोहली से ज्यादा शांत और कम भावुक हैं। यदि कोहली यह मैच नहीं खेलते हैं, तो टीम इंडिया सही हाथों में होगी।"
स्मिथ की यह टिप्पणी ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि कोहली का चौथे टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं। कोहली ने खुद भी यही कहा कि वो तभी खेलेंगे, जब वो 100 फीसदी फिट होंगे। यदि कोहली नहीं खेलते, तो उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे।
इसके अलावा स्मिथ ने पिच पर कहा कि वो विकेट पढ़ने में ज्यादा अच्छे नहीं है। पिच पर घास है, मगर बाद में स्पिनरों को मदद मिलेगी। स्मिथ ने कहा कि इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम ही मैच जीतेगी।