फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायकवाड़ बोले- मुझसे माफी मांगे एयर इंडिया कर्मी

Sat, 25 Mar 2017 05:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरइंडियाकर्मी की चप्पल से पिटाई करने वाले शिवसेना सांसद ने उल्टे उससे माफी की मांग की है। सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने कहा है कि अगर एयर इंडिया के सीएमडी और स्टाफ आर सुकुमार ने माफी नहीं मांगी तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। गायकवाड़ ने कहा है कि इस मामले से उनकी बदनामी हुई है। लिहाजा सीएमडी और सुकुमार माफी मांगें नहीं तो वह मानहानि का मुकदमा करेंगे। इस बीच, उस्मानाबाद में गायकवाड़ के समर्थकों ने उस्मानाबाद में सुकुमार का पुतला जलाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गायकवाड़ ने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर एयरलाइन के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गायकवाड़ ने कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। गायकवाड़ ने कहा है कि एयरइंडिया के सीएमडी और कर्मचारी सुकुमार उनसे माफी मांगे नहीं तो बदनामी फैलाने और झूठे आरोप लगाने के मामले में वे दोनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करें। तब उन्हें कोर्ट में माफी मांगनी होगी। जब तक वे मुझसे माफी नहीं मांग लेते तब तक मैं चुप नहीं बैठूंगा।

दिल्ली पुलिस ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी 
 महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ की विमान में सीट को लेकर एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि एयर इंडिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गयी है। जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में बिगड़ी शिवसेना सांसद की तबीयत

ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा। एयर इंडिया की फ्लाइट का टिकट कैंसल होने के बाद दिल्ली-मुंबई अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ की हाई बीपी की शिकायत पर मथुरा में ट्रेन रोककर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में ब्लड प्रेशर नॉर्मल पाया गया। इस कारण ट्रेन को दो मिनट अतिरिक्त मथुरा जंक्शन पर रोका गया।

बता दें कि शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया की फ्लाइट में फ्लाइट के स्टाफ की चप्पल से पिटाई कर दी थी। इसके बाद एयर इंडिया ने उनका दिल्ली से मुंबई लौटने का टिकट कैंसल कर दिया। इस पर शुक्रवार को सांसद अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे।

बताया गया है कि दिल्ली से ट्रेन रवाना होने के बाद ही सांसद ने कोच कंडक्टर से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की। इस पर कोच कंडक्टर ने आगरा कंट्रोल रूम को सूचित किया। ट्रेन का मथुरा में तीन मिनट का स्टॉपेज है।

रेलवे के डॉ. धीरेंद्र गुप्ता ने मथुरा में सांसद का चेकअप किया। जांच में सांसद गायकवाड़ का ब्लड प्रेशर नॉर्मल पाया गया। इसके बाद ट्रेन करीब दो मिनट अतिरिक्त समय तक मथुरा जंक्शन पर रुककर मुंबई के लिए रवाना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें