फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग ने पास किया फिटनेस टेस्ट

Thu, 11 Oct 2012 06:15 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया है। सलामी बल्लेबाज सहवाग ने गुरुवार को फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। इसके साथ ही सहवाग दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए शनिवार को चैम्पियंस लीग टी20 के शुरुआती मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलने को तैयार हैं।
विज्ञापन


हाल में श्रीलंका में संपन्न हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के सुपर आठ चरण के अंतिम मैच के दौरान सहवाग की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। दिल्ली डेयरडेविल्स के एक अधिकारी ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग का आज कर्क रसेल ने फिटनेस टेस्ट लिया। इसमें वह पास हो गए और उन्हें शुरू से टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया। सहवाग आज सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ अभ्यास मैच में भी खेले।
 
हालांकि अभ्यास मैच खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा क्योंकि वह तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की यार्कर पर शून्य पर आउट हो गए। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम बिग बैश चैम्पियन के खिलाफ केवल 107 रन ही बना सकी। डेयरडेविल्स के कप्तान माहेला जयवर्धने और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर हालांकि इस मैच में नहीं खेले थे। वार्नर को आराम दिया गया जबकि जयवर्धने को दांत के डाक्टर के पास जाना था इसलिए वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें