फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद

Thu, 11 Oct 2012 04:19 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.65 अंकों की बढ़त के साथ 18,804.75 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई के निफ्टी में 55.90 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी 5,708.05 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले दोपहर 1:30 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 85.42 अंकों की बढ़त के साथ 18,716.52 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई के निफ्टी में 25.15 अंकों की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी इसी समय 5,677.30 पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि शुरुआत में शेयर बाजार में गिरावट का रुख दिखाई दिया। सुबह 10:50 बजे सेंसेक्स 35.65 अंकों की गिरावट के साथ 18,595.45 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई के निफ्टी में इसी समय 10.30 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी 5,641.85 पर कारोबार कर रहा था। सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें