फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट को ऑस्ट्रेलियाई सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से मान्यता प्राप्त है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के किसी भी काम में सरकार का कोई दखल नहीं होता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसका गठन 1905 में ऑस्ट्रेलियन पब्लिक कंपनी लिमिटेड के नाम से किया गया था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट दुनिया का बादशाह रह चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट के कुल 4 विश्व कप जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1987, 1999, 2003 और 2007 में विश्व कप खिताब पर कब्जा जमा चुकी है।

पहला टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 1877 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। मेलबर्न में खेले गए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 45 रनों से जीत मिली थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलियन टीम की कमान डेव ग्रेगरी के हाथों में थी।
विज्ञापन


पहला वनडे
ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बिल लॉरी थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था।

पहला टी20
ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 17 फरवरी 2005 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेला था। इस मैच में रिकी पोंटिंग कप्तान थे। यह मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 44 रनों से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें