फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला झुलसी मौत

Tue, 13 Oct 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के ग्राम बघवा में एक महिला जलते हुए चिराग में मिट्टी का तेल भरते समय कपड़ों में आग लग जाने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन परिजन महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम बघवा निवासी बड़ी बहू (50) पत्नी लल्लू घर पर अकेली थी। शाम के समय बिजली जाने पर वह चलते हुए चिराग में तेल डालते समय मिट्रटी का तेल कपड़ों में गिर जाने से शरीर में आग लग गई। आग लगने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और कंबल डालकर आग बुझाई तब तक महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। आनन फानन में ग्रामीण और परिजनों द्वारा महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शरीर बुरी तरह जल जाने के कारण रविवार की रात उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें