फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: लोगों को उमस से राहत नहीं, चल रही नम हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम

Thu, 02 Sep 2021 09:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मौसम वैज्ञानिक अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जता रहे हैं। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। लोगों को उमस से राहत भी मिल जाएगी। गुरुवार को भी धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है, जहां बादल कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बारिश के चलते लोगों को राहत मिली है, तो वहीं किसानों को फायदा हुआ है। वहीं, अभी उमस ने परेशानी बढ़ा रखी है। साथ ही पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश न होने के कारण उमस दिन में उमस परेशान कर देती है।

विज्ञापन


वहीं, नम हवाओं के चलते गर्मी बेअसर हो जाती है। गुरुवार को फिलहाल मौसम साफ दिखाई दे रहा है। सुबह की चमचमाती धूप के साथ शुरुआत हुई है। आसमान में बारिश के बादल कहीं नहीं नजर आ रहे हैं, जिससे बारिश की संभावना हो। पिछले कुछ दिनों से लोग झमाझम बारिश के इंतजार कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मौसम के बदलने की संभावना है। लोगों को बरिश होने के साथ उमस से भी राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि अभी राते गर्मियों के मुकाबले थोड़ी सर्द हो गई हैं। जिससे लोगों को सोने में सुकून मिलता है।
विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगर कुछ दिनों में बारिश होती है, तापमान गिरावट नजर आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें