फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिल्मों से पहले पढ़ाई जरूरी'

Sat, 10 May 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस इंडिया बनने के बाद बॉलीवुड से कई ऑफर आए, लेकिन मुझे सबसे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करनी है। इसके बाद ही फिल्म लाइन में अपने कैरियर की शुरूआत करना चाहूंगी।
विज्ञापन


वान्या ने बताया कि वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में पढ़ाई कर रही हैं। यह कहना है पूर्व मिस इंडिया वान्या मिश्रा का। वे इंडिया ओपन इंटरनेशनल टेबल साकॅर चैंपियनशिप का उद्घाटन करने सेक्टर 7 के स्कूल पहुंचीं थीं।

टेबल सॉकर ऑफ इंडिया की ओर से इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेबल सॉकर में मेडल और ट्राफियां जीतने वाले खिलाड़ियों को वान्या मिश्रा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


पूर्व मिस इंडिया वान्या मिश्रा ने कहा कि हर किसी को स्पोर्ट्स में हिस्सा लेना चाहिए। इससे शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ में सारा दिन एनर्जी भी बनी रहती है। स्कूल लेवल से बच्चों को स्पोर्ट्स की गतिविधियों में अधिक से अधिक हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका शारीरिक विकास होता है।

वान्या ने बताया कि वह खुद स्केटिंग की खिलाड़ी रह चुकी है। छठी कक्षा से ही स्पोर्ट्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद मॉडलिंग में आई। जिस कारण स्पोर्ट्स से दूरी बन गई, लेकिन आज भी जब भी समय मिलता है तो फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स का सहारा लेती हूं।

वान्या ने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और कड़े नियम बनाने चाहिए जिससे महिलाएं आज के दौर में अपने को सुरक्षित महसूस कर सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें