फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की शिकायत, मुख्यमंत्री धामी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Wed, 09 Feb 2022 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन करने की चुनाव आयोग में शिकायत की है। 
विज्ञापन
pushkar singh dhami, akshay kumar - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के बीच फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई है।  प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा की ओर से यह शिकायत की गई है।

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को सीएम धामी की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनाने की सार्वजनिक घोषणा की गई है। जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। आशा ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को ईमेल व डाक के माध्यम से शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का भी चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से दुरुपयोग किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें