फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युनाइटेड क्रिकेट क्लब जीता

Mon, 28 Dec 2015 04:49 PM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम में खेली जा रही चुन्नी लाल खजूरिया मेमोरियल ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल में युनाइटेड क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। अब यूसीसी का मुकाबला फाइनल में चैलेंजर क्रिकेट क्लब के साथ होगा। ट्राफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच चंदेल क्रिकेट क्लब और यूसीसी के बीच खेला गया। चंदेल क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


चंदेल क्लब के लिए पहले बल्लेबाजी का फैसला उल्टा साबित हुआ। शुरूआत से ही चंदेल क्रिकेट क्लब  ने विकटें खो दी। चंदेल क्रिकेट क्लब की ओर से सज्जाद ने 15 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदेल क्रिकेट क्लब ने यूसीसी के समक्ष मात्र 63 रन का लक्ष्य रखा।

जवाब में यूसीसी की पारी धीमी गति से शुरू हुई, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए यूसीसी ने आठ विकटों से आसान जीत हासिल की। यूसीसी के रितिक ने 10 रन देकर विरोधी टीम के चार विकेट झटके। इस जीत के साथ ही यूसीसी का चैलेंजर क्रिकेट क्लब के साथ फाइनल में खेलना तय हो गया। नेशनल कांफ्रेंस के डा. मुस्तफा कमाल मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें