फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से घरों में दुबके रहे लोग

Sat, 17 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से कांप रहे जिले के लोगों को राहत दिलाने के लिए भगवान सूर्य शुक्रवार को भी बादलों की ओट से बाहर नहीं आए।
विज्ञापन


पछुआ हवा के चलते कोहरा तो छट गाया पर बर्फीली हवा के चलते पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। ठंड के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। ठंड से मरने वालों का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर में मार्निंग वाक के लिए निकले एक युवक की ठंड ने जान ले ली। अलाव के सहारे लोग दिन काटते रहे। अब तक जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या 33 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन



मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार (20) रोज की तरह शुक्रवार को सुबह भी मार्निंग वाक के लिए निकला था। वह घर से करीब दो सौ मीटर दूर सड़क पर पहुंचा था तभी अचानक कांपते हुए सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने परिवार के लोगों को खबर दी और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें