फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर किया हाईवे जाम

Wed, 13 Jan 2016 01:34 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से बिजली सेवा बंद रहने से गुस्साए चक राम सिंह के लोगों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने राजमार्ग एक घंटे जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि जब तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। वहीं चौकी प्रभारी के प्रयास के बाद लोग मार्ग से हटने को तैयार हुए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अशोक कुमार ने कहा कि पिछले नौ दिनों से चक राम सिंह में बिजली नहीं आई है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व है। वहीं बिजली विभाग को कई बार कहने के बाद भी कोई हल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि करीब पचास दुकानों और मोहल्ले की बिजली पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बंद है।

उन्होंने कहा कि चार साल बाद यह पहला मामला है, जब लोगों को बिजली समस्या से परेशान होना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल सीमा देवी ने कहा कि गृहणियों को बिना बिजली के कई परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी पिछले दो दिनों से जम्मू में बैठक में गए है।
विज्ञापन


एईई से बात करने पर उन्होंने कहा कि उनके पास ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए कोई उपाय नहीं है। ऐसे में दो दिन में ट्रांसफार्मर आ जाएगा। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन विभाग ने न तो ट्रांसफार्मर भेजा और न ही समस्या का हल किया। उन्होंने बताया कि 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हुआ है।

वहीं लोगाें को शांत करवाने के लिए पहुंचे हटली चौकी प्रभारी की लोगों ने एक नहीं सुनी और हाइवे पर  डटे रहे।
हाईवे बंद होने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने बाद में विभागीय अधिकारियों के साथ लोगों की बात करवाई और बुधवार तक ट्रांसफार्मर आने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने हाईवे खोला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें