फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ की आशंका से नाकों को किया हाई अलर्ट

Mon, 11 Jan 2016 01:45 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जारी हाई अलर्ट के बीच सुरक्षा ऐजेंसियों ने पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध हलचल देखे जाने पर सभी नाकों को हाई अलर्ट कर दिया है। शनिवार की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा छन्न अरोड़ियां में राजबाग थाने और जंगलोट क्षेत्र के बारे में पूछने के बाद से पुलिस चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन


हीरानगर सेक्टर में पहाड़पुर पोस्ट के ठीक सामने पाकिस्तान की शक्करगढ़ तहसील के मंसूर बड़ा भाई में तीन से चार लोगों की मूवमेंट देखी गई है। सीमा पार हलचल पर सुरक्षा एजेंसियों सहित सीमा सुरक्षा बल, सेना और पुलिस सभी हाई अलर्ट पर हो गए हैं। संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए नाकों को चौकस कर दिया है।

आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षा की पहली दीवार सीमा सुरक्षा बल और दूसरी दीवार सेना के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस मुस्तैदी से सीमा की तरफ से आने वाले वाहनों के अलावा संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल कर रही है। शनिवार रात को छन्न अरोड़ियां के निकट बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति ने राजबाग थाना और जंगलोट का रास्ता पूछा।
विज्ञापन


बार मालिक ने फौरन इसकी सूचना राजबाग थाने को दी, जिस पर पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। राजबाग थाना प्रभारी ने कहा कि रेस्टारेंट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया, लेकिन उसमें बाइक सवार की पीठ ही आई है। कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हर नाके और चौकी को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें