उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें सवार 10 बच्चों की मौत हो गई थी और आठ बच्चे घायल हुए थे।
प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 60 हजार रुपये दे चुकी है। अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इन्हें आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दुर्घटना में मृतक व घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की जानकारी दी।