फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी वैन दुर्घटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दो-दो लाख रुपए के मुआवजे का एलान

Sat, 17 Aug 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिहरी जिले के कंगसाली में हुई वैन दुर्घटना में मारे गए और घायल बच्चों के  परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है। मृतक बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख और घायल बच्चों को 50-50 हजार की मदद केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि छात्रों को स्कूल ले जा रही वैन के खाई में गिरने से 10 बच्चों की मौत हो गई थी और 10 घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख व घायलों के परिजनों को पचास-पचास हजार का मुआवजा देने का एलान किया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें सवार 10 बच्चों की मौत हो गई थी और आठ बच्चे घायल हुए थे।

प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 60 हजार रुपये दे चुकी है। अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इन्हें आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दुर्घटना में मृतक व घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें