फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस पहनकर कॉलेज आने से आगबबूला प्रबंधक ने छात्र का किया ये हाल 

Sat, 18 Nov 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छात्र का जींस पहनना कॉलेज के प्रबंधक को इतना नागवार गुजरा कि उन्होने तुरंत कैंची मंगवाई और जींस को कुतर दिया, छात्र के पैरों में जख्म हो गए। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे का है।
विज्ञापन


कस्बे के डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में प्रबंधक ने जींस पहनकर आए छात्र की कैंची से जींस काट दी। इससे उसके पैरों में भी जख्म हो गए। छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी विनोद पाल ने बताया कि उनका पुत्र अनुज डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र है।

गुरुवार को यूनिफार्म साफ न होने से वह जींस पहनकर कॉलेज चला गया था। उसे देखकर प्रबंधक सुभाष नगर निवासी महेंद्र कटियार भड़क गए और उन्होंने कैंची से उसकी जींस के पैंट को काट दिया, जिससे अनुज जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


वहीं, प्रबंधक का कहना है कि वह जींस काट रहे थे, धोखे से छात्र के पैरों में कैंची लग गई। थाना इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें