पुलिस अधीक्षक ने किया मौका मुआयना
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। वहीं शांति व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस मौके पर एएसपी पश्चिम नेपाल सिंह, एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया। मौके पर पीएससी तथा पुलिस को तैनात कर दिया गया ।
पत्थरबाजी में यह लोग हुए घायल
ईंट-पत्थर फेंके जाने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। इनमें शिवम, सियाराम, रोहित, सौरभ, दिनेश, महिला पुष्पा देवी पत्नी राजेश कुमार के पैर में ईंट का पत्थर लगा। पथराव में राकेश, माया प्रकाश, वेदप्रकाश भी जख्मी हुए हैं।
पैकीपुर में नेताओं का रहा जमावड़ा
बसपा जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा, जयवीर गौतम जिला प्रभारी, उमाशंकर गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष, विधान सभा प्रभारी शिवराम गौतम, जिला सचिव दिनेश पाल और सपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार गांव में डेरा जमा रखा है।
एसडीएम डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर गांव में पीएसी के साथ ही पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अराजकता फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई होगी।