बागवानों से सेब की खरीद में हेरफेर करने के मामले में एसआईटी जल्द ही प्रदेश उच्च न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने जा रही है। इस मामले में अभी तक एसआईटी ने राजेश पांडे और दीपक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। जबकि आढ़ती प्रदीप चौहान जमानत पर है। आरोप है कि 2015-16 में बागवानों से सेब की करीब 5400 पेटियों की खरीद हुई। लेकिन अधिकांश बागवानों को भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
इसमें करीब 1 करोड़ 62 लाख का हेर फेर बताया जा रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर एसपी शिमला को एसआईटी गठन का आदेश दिया गया था। इसके बाद डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह को एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जल्द ही अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी जाएगी।