मशहूर बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान ने एक से बढ़कर एक तराने छेड़कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। वह कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति देने आए थे। उन्होंने कहा कि मुंबई में भागदौड़ भरी जिंदगी है।
हर पल व्यस्तता में ही चला जाता है। हिमाचल की वादियों में काफी सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि उन पर बिजली महादेव की असीम कृपा है। उनके आशीर्वाद के कारण ही आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
कुल्लू में बिताए पुराने दिन आज भी याद हैं। मोहित चौहान ने कुल्लू के ओएलएस स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी तराने छेड़कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए माए नी मेरिए शिमले री राहे चंबा कितनी दूर.. गाना भी गाया।