फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर शार्दूल विहान अच्छा शूटर, देश का नाम रोशन किया: हरीश रावत 

Sun, 28 Oct 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून जाते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सिवाया गांव में पहुंचे। वहां पर डबल ट्रैप शूटर शार्दूल विहान के पिता ने उनका स्वागत किया गया। थोड़ी देर रुकने के बाद वह देहरादून के लिए चले गए।  

विज्ञापन


रविवार की दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शार्दूल विहान को बधाई देने उनके घर पहुंचे। शार्दूल विहान की गैर मौजूदगी में हरीश रावत ने शार्दूल के पिता दीपक विहान और दादा ओमपाल विहान का माला पहनाकर सम्मान किया। हरीश रावत ने कहा कि शार्दूल कम उम्र का अच्छा शूटर है, उसने मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि अभी वह आगे भी मेडल लेकर आएगा, कम उम्र में ही उसने अच्छा काम किया है। खास बात यह है कि वह गांव से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर गांव और देश का नाम रोशन कर रहा है। दीपक विहान ने बताया कि शार्दूल विहान जयपुर में नेशनल चैम्पियनशिप की तैयारी में जुटा हुआ है। जिस कारण से वह रविवार को सिवाया में मौजूद  नहीं था। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के सिवाया गांव पहुंचने पर दीपक विहान ने उनका स्वागत किया और धन्यवाद दिया। उन्होने कहा बताया कि दो दिन पहले यूपी पुलिस के एग्जाम में भी यह प्रश्र आया था कि शूटर शार्दूल विहान किस जनपद से संबध रखते है, यह हमारे के लिए बड़ी गर्व की बात है। इस दौरान चाचा मनोज विहान, प्रधान जितेंद्र चौधरी, दादा जगपाल सिंह, कुलदीप, नितिन, दिग्विजय, सतेंद्रबफावत, समित,, अंकित, अुर्जन विहान, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें