फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत के लिए हिमाचल की इस बेटी ने ठुकराए फिल्मों के ऑफर

Sun, 28 Feb 2016 09:44 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी और पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह संगीत के लिए बॉलीवुड फिल्मों के कई ऑफर ठुकरा चुकी हैं। संगीत के जुनून से ही शिवरंजनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। बालीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं।
विज्ञापन


शिवरंजनी मंडी के भगवाहन मोहल्ला से संबंध रखती हैं। शिवरंजनी को बालीवुड फिल्मों में अभिनय के लिए कई ऑफर मिल चुके हैं। लेकिन संगीत की राह पकड़े हुए शिवरंजनी ने सभी ऑफरों को मना कर दिया और संगीत पर ही फोकस करने की ठानी है।

वर्तमान में शिवरंजनी सिंह बालीवुड फिल्मों के लिए कई गानों की रिकॉडिंग कर रही हैं। वह बालीवुड की कई नामी हस्तियों के साथ देश व विदेश में लाइव परफॉरमेंस देकर नाम चुकी हैं। पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह पहली बार शिवरात्रि महोत्सव 2016 की सांस्कृतिक संध्या में भी प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन


वर्तमान में ‘क्या कूल हैं हम-तीन’ फिल्म का गाना फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शिवरंजनी की उपलब्धि से परिजन और मंडीवासी गदगद हैं। पैतृक शहर में शिवरंजनी की लाइव परफॉरमेंस के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

बालीवुड फिल्मों के अलावा इंगलिश ट्रैक में भी अपना आवाज दे चुकी हैं। शिवरंजनी की आवाज में फीड माई सॉल ट्रैक दुनिया भर में सुपरहिट हुआ है। उनके पिता शक्ति सिंह ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में शिवरंजनी की प्रस्तुति को लेकर वह खुश हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें