फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना तौकीर पर भाजपा नेता का पलटवार: बोले- हर मुसलमान आतंकवादी नहीं, अधिकांश आतंकी मुसलमान ही क्यों

Mon, 12 Feb 2024 07:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के श्यामगंज बाजार में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद बयानबाजी जारी है। पहले मौलाना तौकीर रजा ने हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल कर आरोप लगाया था कि हमारे लोगों पर हिंदू आतंकवादियों ने पत्थर चलाए थे। मौलाना के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने मौलाना तौकीर को दिया जबाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। मौलाना तौकीर रजा के हिंदू आतंकवाद शब्द का प्रयोग करने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मौलाना देश के बहुसंख्यक समाज को हिंदू आतंकवाद कह रहे हैं, मैं उनसे पूछता चाहता हूं कि हर मुसलमान आतंकवादी नहीं होता, मगर अधिकांश आतंकवादी मुसलमान ही क्यों होते हैं।

विज्ञापन


राजेश अग्रवाल ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि भारत का बहुसंख्यक समाज सहिष्णु है, वह संविधान और न्याय प्रणाली व्यवस्था के प्रति आस्था रखता है, वरना बहुसंख्यक भी मौलाना की हर क्रिया प्रतिक्रिया का जवाब अच्छे से देना जानता है। एक तरफ भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है तो दूसरी ओर मौलाना लोगों को आपस में लड़ाकर देश को आंतरिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह भी देशद्रोह के समान है। 

'मौलाना तौकीर को संविधान पर भरोसा नहीं' 
भाजपा नेता ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा न्यायालय के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। प्रधानमंत्री के प्रति व मुख्यमंत्री के लिए आपत्ति भरे शब्दों का प्रयोग करते हैं। मौलाना तौकीर को न ही भारत के संविधान पर भरोसा है और न ही न्याय प्रणाली पर। उनका उद्देश्य सिर्फ देश-प्रदेश का माहौल खराब करना है। युवाओं को बरगला कर दंगे कराना है। मगर अब उनकी मानसिकता को परवान नहीं चढ़ने दिया जाएगा। जब-जब चुनाव नजदीक आते है धर्म को आधार बनाकर दो समुदायों को आपस में लड़ाने की कोशिश होती है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि धर्म को आधार इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि जुमे का दिन तय किया जाता है। उस दिन लगभग सभी मुस्लिम नमाज अदा करते हैं। उनकी आड़ में कुछ उपद्रवी आसानी से अपनी मंशा परवान चढ़ा पाते हैं और घटना को सांप्रदायिकता का रंग दिया जाता है। मगर अब मुस्लिम जागरुक हो चुके हैं और उपद्रवियों की मानसिकता समझ चुके हैं। प्रेसवार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर मौजूद रहे।

प्रशासन पर उठाए सवाल 
मीडिया ने सवाल पूछा आप इतना सब कह रहे हैं, सरकार आपकी है तो भी मौलाना पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। इस पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे नहीं पता प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। ये बात प्रशासन से पूछी जानी चाहिए। मैंने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने नेतृत्व को अवगत करा दिया है। शहर का माहौल खराब करने में जिस किसी का भी हाथ होगा उस पर निश्वित कार्रवाई होगी।

'आला हजरत परिवार ने समाज को जोड़कर रखा, तौकीर उसके खिलाफ'
राजेश अग्रवाल ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा खां जिस आला हजरत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उस परिवार को आदर्श मानकर तमाम मुस्लिम नेकी की राह पर चल रहे हैं। उस परिवार ने भारतीय समाज को हमेशा से जोड़कर रखा है। अंग्रेजी हुकूमत में इस परिवार ने हिंदुओं की सहायता की। मगर मौलाना तौकीर इन सबके खिलाफ धर्म को आधार बनाकर लड़ना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन

मुस्लिम महापुरुषों के गिनाए नाम 
उन्होंने कहा कि देश में प्रोफेसर इमरान हबीब, डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी की गिनती इस्लामी बुद्धिजीवियों में होती है जो आतंकवाद पर खुलकर बोलते हैं तो क्या ये सच्चे मुसलमान नहीं है। कहा कि रसखान, रहीम खान, कबीर खान, अब्दुल गफ्फार खां, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. एपीजे अबुल कलाम जैसे महापुरुषों को आदर्श मानकर शांति से देशहित में जीवन यापन किया जा सकता है। मगर, औरंगजेब, बाबर, गजनी, मीर कासिम, चंगेज खान जैसे आक्रांताओ को आदर्श मानेंगे तो शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें