फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: अचानक एक के बाद एक गायों ने तोड़ा दम, पूरे गांव में मच गया हड़कंप

Wed, 14 Feb 2024 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर

सार

सीहोर में गायों की हो रही मौत से हड़कंप मच गया है। ग्राम माली बाया में अचानक ही गायों की तबीयत खराब होने लगी और गायों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मामला पॉइजनिंग का लग रहा है। ग्रामीणों ने मृत गायों को दफनाया।
विज्ञापन
गायों की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के रेहटी तहसील के ग्राम माली बाया में बुधवार को अचानक ही गायों की तबीयत खराब हुई, जिससे छह गायों की मृत्यु हो गई और कई गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज चल रहा है। इससे पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पशुपालन विभाग के अधिकारी इस पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम माली बाया में अचानक ही गायों की तबीयत खराब होने लगी और गायों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी तो मौके पर पटवारी और पशु चिकित्सा की टीम पहुंची और गंभीर बीमार गायों का इलाज किया। मृत गायों का पोस्टमॉर्टम किया गया। पशु चिकित्सक मनोज बुधौलिया ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम की कोई रिपोर्ट नहीं आई है, परंतु पूरा मामला पॉइजनिंग का लग रहा है। गौ रक्षा ग्रुप एवं ग्रामीणों ने मृत गायों को गड्ढा कर दफनाया और अभी कई गायों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

पॉइजनिंग का शिकार
शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गौशालाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी गायों की दुर्दशा हो रही है। बेसहारा घूम रही गायों को खाने के लिए चारा तक नसीब नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते गाय अपनी भूख मिटाने के लिए पॉलिथीन एवं अन्य जहरीले पदार्थ खा रही हैं। इससे पॉइजनिंग का शिकार होकर दम तोड़ रही हैं। ये मामला भी कुछ इसी तरह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें