फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा तेरा चोरा काला डोरा... से जमाया रंग

Tue, 09 Feb 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर/राजपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी और शहीद मेजर सुधीर वालिया रावमापा बनूरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


बुटेल ने शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मातृ भूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऐसे देशभक्तों के प्रति राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

बच्चों की चिट्टा तेरा चोला काला डोरा.... पर प्रस्तुति खूब सराही गई। बुटेल ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। बुटेल ने रावमापा कंडवाड़ी को सांस्कृतिक गतिविधियों  को बढ़ावा देने को  30 हजार और शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया रावमापा बनूरी को 20 हजार रुपये सहित एक कमरा देने की घोषणा की। कंडवाड़ी में प्रधानाचार्य शशिवाला तो बनूरी में प्रधानाचार्य  रंजीत बनवाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन


इस मौके पर शहीद सुधीर कुमार वालिया के पिता रुलिया राम वालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन बिल्लू, जिला पार्षद असीम शर्मा, बीडीसी सदस्य श्रीकांत, पंचायत प्रधान भूरी सिंह, प्रधान जीत कुमार, प्रधन अमर चंद, प्रधान कमलेश कुमारी, प्रधान पंचायत बनूरी सुभाष चंद, जगदीश चंद, एसएमसी अध्यक्ष पवना देवी और ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें