फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संत' रामपाल फिर पहुंचे हाईकोर्ट, सरकार के खिलाफ दायर की याचिका

Mon, 19 Dec 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
संत रामपाल
विज्ञापन
सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल एक बार फिर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस बार सरकार के खिलाफ याचिका दायर की। अर्जी दाखिल कर सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल ने जेल अथॉरिटी पर वकील से न मिलने देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा सरकार ने रामपाल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर रामपाल ने कहा था कि उसकी एक याचिका हाईकोर्ट में लंबित है और इस याचिका के चलते उसे उसके वकील से बात करनी पड़ती है।

जब वकील मिलने आते हैं तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता है। हाईकोर्ट ने इस पर हरियाणा सरकार से उनका पक्ष रखने को कहा था। हरियाणा सरकार ने बताया कि ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। यह आरोप निराधार है। हाईकोर्ट ने इस अर्जी का निपटारा करते हुए रामपाल को जेल में उसके वकील से मिलने देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें