कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी बढ़ी है। शनिवार को कोटवा-बनी एल-1 और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से कुल 30 लोगों को छुट्टी दी गई। इसमें बड़ी संख्या में निजी बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। 20 लोगों की छुट्टी एल-1 हॉस्पिटल से हुई है जबकि 10 की छुट्टी स्वरूपरानी से हुई है।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को 10 लोगों की छुट्टी की गई। इसमें एक
बलुआघाट, एक बादशाहीमंडी, एक दारागंज, एक सुल्तानपुर भावा, एक लूकरगंज सहित कुल 10 अलग-अलग इलाकों के लोगों की छुट्टी हुई है। उधर, एल-1 हॉस्पिटल से राजरूपपुर से तीन, मुट्ठीगंज दो, कासंगज, बेनीगंज, बाईकाबाग, थरवई, कीडगंज, नैनी, शांतीपुरम, हबुसामोड़, मीरगंज चौक, अल्लापुर, बाघंबरी गद्दी, हवेलिया झूंसी, सैदाबाद से एक-एक सहित कुल 20 लोगों को छुट्टी दी गई है। इससे अब एल-1 हॉस्पिटल में 43 मरीज बचे हैं।