फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान-इंडोनेशिया के दर्शक भी रवि के कायल

Wed, 23 Sep 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे परदे पर हिट हो चुके जोधा-अकबर सीरियल में सलीम का किरदार निभाने वाले मंडी के रवि भाटिया पाकिस्तान और इंडोनेशिया में भी छा गए हैं। रवि भाटिया के अभिनय को पाकिस्तान और इंडोनेशिया में भी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


रोजाना सोशल मीडिया में पाकिस्तान और इंडोनेशिया के प्रशंसक उनके देश में सीरियल को लेकर फीडबैक दे रहे हैं। रवि भाटिया मूल रूप से मंडी जिला के रिवालसर क्षेत्र से संबंध रखते हैं। जोधा-अकबर सीरियल में हिमाचली युवा रवि भाटिया सलीम की भूमिका निभा रहे हैं।

बतौर सलीम रवि भाटिया दर्शकों को खूब भा रहे हैं। वर्तमान में पाकिस्तान और इंडोनेशिया में भी सीरियल की सफलता से सलीम का किरदार निभा रवि भाटिया गदगद हैं।
विज्ञापन


हर रोज मिल रहे ढेरों मेसेज
अमर उजाला से बातचीत करते हुए रवि भाटिया ने कहा कि भारत के बाद पाकिस्तान और इंडोनेशिया में जोधा अकबर सीरियल तथा सलीम के किरदार में उन्हें पसंद किया जा रहा है। रोजाना सोशल मीडिया में पाकिस्तान तथा इंडोनेशिया से प्रशंसकों के ढेरों मेसेज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें