फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में राजस्थान के राज्यपाल का आगमन: नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

Fri, 11 Jun 2021 12:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन नगर में आने वाले ट्रकों को डायवर्ट कराएगा।
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का शुक्रवार को मिर्जापुर जिले में आगमन हो रहा है। वह मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। उनके आने से पहले ही जिला प्रशासन सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चौकन्ना हो गया है। यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। चुनार बस स्टैंड तिराहे से सभी प्रकार के ट्रकों को वाया सक्तेशगढ़ दीपनगर होते हुए बरौधा तिराहा लालगंज से भारतगंज प्रयागराज की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


डगमगपुर चौराहे से किसी भी प्रकार के ट्रकों को मिर्जापुर की ओर आने की अनुमति नहीं होगी, बल्कि उन्हें चुनार होते हुए नरायनपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। थाना पड़री पुलिस द्वारा अघवार से सभी प्रकार के ट्रकों को मिर्जापुर की ओर आने से रोकते हुए उन्हें चुनार, नरायनपुर की ओर और नरायनपुर की ओर से आने वाले ट्रकों को झिंगुरा, विंढमफाल, बरकछा होते हुए सोनभद्र की ओर होते हुए डायवर्ट कर दिया जाएगा।

चौकी करनपुर पुलिस द्वारा आर्मी कैंप के आगे पहाड़ी से सभी प्रकार के ट्रकों को मिर्जापुर की ओर नहीं आने दिया जाएगा बल्कि उन्हें लालगंज की ओर डायवर्ट करके भारतगंज एवं कोरांव की ओर जाने दिया जाएगा। थाना चील्ह पुलिस द्वारा चील्ह तिराहे पर भी गोपीगंज से मिर्जापुर व औराई से मिर्जापुर मार्ग के मध्य लिंक मार्ग से किसी भी प्रकार के ट्रकों के चील्ह तिराहा आने पर उन्हें आवश्यकतानुसार गोपीगंज एवं औराई की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा गैपुरा चौराहे से मिर्जापुर की ओर आने वाले सभी प्रकार के ट्रकों को गैपुरा से विजयपुर होते हुए वाया लालगंज से भारतगंज एवं कोरांव जनपद प्रयागराज की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। प्रतिबन्ध से एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन, सवारी बस/ किसी भी प्रकार की बसें, हल्के चार व तीन पहिया वाहन मुक्त होंगें।

विंध्यवासिनी मंदिर में टेकेंगे मत्था
राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को दोपहर बाद विंध्यसिनी मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र से मुलाकात करेंगे। देर शाम राज्यपाल के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। सुरक्षा व अन्य तैयारियों में महकमा जुटा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें