फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजीएम कालेज के छात्रों ने एसडीएम कार्यालय पर हंगामा

Tue, 09 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 एमजीएम कालेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्टाफ पर छात्र-छात्राओं को कालेज से बाहर निकालकर गेट का ताला लगाने का आरोप लगाया। छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने प्राचार्य पर कालेज में घोटाले करने का आरोप लगाया। एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करवाए जाने की मांग की।
छात्र-छात्राएं बाइकों और ई-रिक्शा से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कालेज स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रसंघ के अध्यक्ष रजीउर्रहमान ने प्राचार्य पर कालेज के वित्तीय घोटाले किए जाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि सेमिनार के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। शासन का निर्देश है प्राचार्य स्टेशन छोड़कर नहीं जाएंगे लेकिन प्राचार्य स्टेशन छोड़कर मुरादाबाद रहते हैं और आवास भत्ता कालेज से प्राचार्य लेते हैं जो नियम विरुद्ध है। इसके बाद छात्र-छात्राएं फिर से कालेज के गेट पर पहुंच गए और नारेबाजी की।
विज्ञापन



हंगामा करने वालों में मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद शारिक, शबनम, सुमेरा,  सोनम, गुलअफ्शां, पूजा, सना रानी, प्रीति, फरहा, अर्शी नूर, नाजिया, फोजिया नईम, मंजू आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें