प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के निदेशक (सिविल) ईं. पवन कुमार कोहली को दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार के लिए चुना गया है। ये सम्मान इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी दिल्ली की ओर से 24 नवंबर को दिया जाएगा।
वर्तमान में ईं. पवन कुमार कोहली राज्य विद्युत बोर्ड लि. के निदेशक (सिविल) के पद पर कार्य कर रहे हैं। ईं. कोहली जिला सोलन के सपरून क्षेत्र से संबंध रखते हैं।
ई. कोहली ने राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सहित अन्य संस्थाओं में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना, लारजी जल विद्युत परियोजना और वर्तमान में प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड की चल रही जल विद्युत परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोहली ने बताया कि बोर्ड लिमिटेड में उन्होंने 1982 से अपने कैरियर की शुरूआत की।
जल विद्युत परियोजनाओं के सर्वेक्षण एवं जांच, नियोजन, अनुबंध तैयार करने आदि से संबंधित सभी कार्यों को सफलतापूर्वक काम किया है।
उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न परियोजना घटकों की विस्तृत इंजीनियरिंग में कई नवीन विचारों को लागू किया गया है। विद्युत अभियांत्रिक क्षेत्र से यह पुरस्कार पाने वाले ई. कोहली प्रदेश के प्रमुख व्यक्ति होंगे।