फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे पटवारी, राजस्व विभाग के कामकाज ठप; तहसीलों में भटकते मिले फरियादी

Mon, 12 Feb 2024 05:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज में पटवारी चौथे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे। राजस्व पटवारी के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व विभाग के काम ठप हो गए हैं। आज जिले के सभी तहसीलों में फरियादी भटकते देखे गए। 
 
विज्ञापन
पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी मामले में 12 पटवारी के खिलाफ प्राथमिकी की अनुशंसा का विवाद शांत नहीं हो रहा है। सोमवार को चौथे दिन भी जिले के पटवारी हड़ताल पर बैठे रहे। पूरे जिले से बड़ी संख्या में पटवारी जिला मुख्यालय में धरनास्थल में उपस्थित रहे। सभी ने शशि चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं जिला खाद्य अधिकारी के भी भूमिका की जांच की मांग की, जिसे लेकर तख्तियां भी हाथों में लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल में तीन सूत्रीय मांगों में उक्त घोटाले की विधि पूर्वक जांच कर दोषियों की खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मामले की गलत जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए जांच अधिकारी शशि चौधरी पर कार्रवाई कर जिला से बाहर किया जाए। प्रस्तावित एफआईआर को घोषित किया जाए। पटवारी संघ धरना प्रदर्शन में प्रांतीय महामंत्री राजेश बंजारी भी पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा पूरे मामले का बारीकी से अवलोकन कर जांच रिपोर्ट को अधिकारी की कुंठित मानसिकता का प्रचारक है। हमेशा से विवाद में रहने वाले तथा पटवारी को प्रताड़ित करने वाले अधिकारी शशि चौधरी को तुरंत भूअभिलेख से हटकर किसी अन्य विभाग का प्रभार देकर उन्हें जिला से हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के द्वारा प्रांत स्तर उक्त मांग से राजस्व मंत्री को अवगत कराया जाएगा। पूरे प्रकरण की विधिवत जांच करवा जांच रिपोर्ट गलत पाए जाने पर जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


राजस्व पटवारी के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व विभाग के काम ठप हो गए हैं। आज जिले के सभी तहसीलों में फरियादी भटकते देखे गए। यदि हड़ताल लंबे समय चला तो इससे हजारों फरियादियों के लिए परेशानी का सबक बन जाएगा, जो राजस्व विभाग में अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें