फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दिनदहाड़े मुखिया समेत 2 लोगों की हत्या

Wed, 30 Nov 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मुखिया समेत 2 की हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


अपराधी 1 स्कार्पियो और 3 बाइक पर सवार थे। उनकी संख्या 1 दर्जन बताई जा रही है। मृतक की पहचान बेलसर गांव निवासी नीरपुर पंचायत मुखिया शिवेंद्र कुमार और उनके सहयोगी अशोक कुमार के रूप में की गयी है।

पुलिस के अनुसार, मीरपुर पंचायत के मुखिया सिकंदर (50) कुछ लोगों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए नूरसराय स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए सशस्त्र अपराधियों ने मुखिया पर हमला किया। गोली लगने से सिकंदर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Panchayat head shot dead by unknown assailants in Nalanda.— ANI (@ANI_news) November 30, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें