अलवर के कोतवाली थाना अंतर्गत स्थानीय सामान्य चिकित्सालय में पिछले लंबे समय से जहां मरीजों के मोबाइल चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही थी।
वही अब चोरों का हौसला इतना बुलंद हो गया कि वह अब चिकित्सकों के मोबाइल पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। आज सुबह चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के बाद चिकित्सक राजीव मित्तल ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे।
इसी दौरान एक व्यक्ति चिकित्सक से नजर बचाते हुए चिकित्सक का मोबाइल चुराने का प्रयास कर रहा था। तभी वहां मौजूद मरीजों की नजर चोर पर पड़ गई। मरीजों ने चोर की मौके पर ही जमकर धुनाई की।
सामान्य चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी में कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव लालपुरा निवासी पप्पू कोली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।