इलाहाबाद लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ल के पास न जमीन है न मकान लेकिन लाखों रुपये की चल संपत्ति उन्होंने बनाई है। कार भी है और सोने के जेवर भी। जबकि, उनकी पत्नी उनसे ज्यादा अमीर हैं। छात्रसंघ भवन पर आंदोलन के दौरान हुए बवाल में उन पर दर्ज एक केस एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।
रिटर्निंग अफसर के समक्ष दिए शपथपत्र के मुताबिक योगेश के पास 30 हजार रुपये नगद और 30 ग्राम सोने के गहने हैं। बैंकों में जमा व बीमा को मिलाकर कुल18.55 लाख रुपये की चल संपत्ति उनके पास है। 5.20 लाख रुपये उन्होंने व्यापार में निवेश किया है। इसी तरह उनकी पत्नी के पास 210 ग्राम सोने के गहने हैं। उनके पास कुल 23.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है।