फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ इंडिया ताइक्वांडों में हिमाचली बेटी ने जीता गोल्ड

Wed, 08 Oct 2014 08:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश रामपुर की अनुराधा ने दिल्ली में हुई नॉर्थ इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सात अक्तूबर को हुई।
विज्ञापन


इसमें नॉर्थ जोन के 9 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अनुराधा ने इसका श्रेय कुंगफू कोच मास्टर भूपेश और अपने चाचा राममूर्ति चौहान को दिया है। अनुराधा मूलतया ननखड़ी के ब्युंथल की रहने वाली हैं।

वह कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में जमा एक में पढ़ती हैं। अनुराधा के शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने भी उन्हें बधाई दी है।

अनुराधा के कोच भूपेश ने कहा कि ताइक्वांडो में लड़कियों का भी रुझान बढ़ता जा रहा है, लेकिन बेहतर प्लेटफार्म न होने से कई लड़कियां इस खेल में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। अनुराधा अन्य लड़कियों के लिए प्ररेणास्त्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें