फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, सेक्टर-31-25 चौराहे के पास हादसे में पांच वर्षीय बेटी घायल

Wed, 14 Feb 2024 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हादसे में उनकी पांच साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार जब्त कर दी है।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-31-25 चौराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार जब्त कर दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से सारण, बिहार निवासी अतुल कुमार सिंह भंगेल में रहते थे। इनके पिता रंजन कुमार (45), मां रूबी देवी (40) और पांच वर्षीय बहन मिल्की सोमवार दोपहर दिल्ली से भंगेल लौट रहे थे। सेक्टर-31-25 चौराहे पर तेज रफ्तार आई-20 कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रंजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूबी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मिल्की का सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में चल रहा है। 

कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने अतुल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार जब्त कर दी है। पुलिस आरोपी कार चालक के बारे में पता लगा रही है। हादसे के वक्त पति पत्नी ने हेलमेट पहन रखा था। नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय अरविंद कुमार का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें