फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, मेरा सम्मान रख लेना मेरी बहू अपर्णा को जिता देना

Fri, 17 Feb 2017 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव बुधवार को लखनऊ कैंट सीट पर अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव के लिए वोट मांगने पहुंचे। बोले, मेरा सम्मान रख लेना और अपर्णा को जिता देना। बिना जीते ही अपर्णा ने कैंट के लोगों के लिए काम किया है, जब यहां से विधायक बन जाएंगी तो और तेजी से यहां काम होगा।
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि मुलायम ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम एक बार भी नहीं लिया। कहा, हमने जो वादे किए थे, सरकार ने उन्हें पूरा किया। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कैंट में किए गए काम गिनाते हुए कहा कि मैंने चुंगी व्यवस्था खत्म कराई, बेरोजगारों को भत्ते दिए, विशेष तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम किया। पीलीभीत में सिख समुदाय की जमीन के लिए लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
कारसेवकों पर गोली चलवाने का दुख, लेकिन मजबूरी थी
मुलायम ने एक बार फिर बाबरी मस्जिद बचाने के लिए कारसेवकों पर गोली चलाने का मुद्दा उठाया। बोले,मैंने अपनी सरकार की परवाह नहीं की। एकता कायम रखने के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाई। ऐसा न करता तो लोगों का मुझ पर से भरोसा उठ जाता। मैंने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

4 of 6
मोदीजी, 15 लाख नहीं तो दो-दो लाख ही दे दो
मुलायम ने कहा, चुनाव में किए गए वादों को पूरा न करना भी भ्रष्टाचार और जनता से धोखाधड़ी है। मोदी ने वादा किया था 15 लाख रुपये खाते में आएंगे, नहीं आए। मोदीजी, पांच-पांच लाख करके तीन बार में दे देते या 2-2 लाख करके खातों में डलवा देते।
विज्ञापन

5 of 6
सरकार रहे या न रहे, हल होगी कैंट की समस्या
मुलायम ने कहा कि सरकार रहे या न रहे, कैंट के लोगों की समस्याओं का वह समाधान कराएंगे। इससे पहले भी जब सपा की सरकार नहीं थी, तब भी अपने क्षेत्रों के लिए काम किया है। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों की समस्याओं को लोकसभा में उठाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाभी का आशीर्वाद विरोधियों के अफवाह का जवाब : अपर्णा
अपर्णा ने परिवार से जुड़े विवाद को विरोधियों की अफवाह बताते हुए कहा कि  आज बड़ी भाभी जिस तरह आशीर्वाद देने आई हैं, यह उसका जवाब है। उन्होंने बिना विधायक बने क्षेत्र में कराए गए काम गिनाए। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने भी अपर्णा के लिए वोट की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें