फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: सांसद राजेंद्र गहलोत ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- वो क्या कर रहे हैं, उन्हें खुद नहीं पता

Tue, 13 Feb 2024 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan Politics: दौसा में आज लोकसभा क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने महागठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस देश के अंदर अब तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जो नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का, एक धर्म से दूसरे धर्म जाति से लड़ने का काम कांग्रेस ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन के अंदर महा घोटालेबाज लोग है। 

विज्ञापन
सांसद राजेंद्र गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने दौसा लोकसभा क्षेत्र में व्यवस्थाएं देखने के लिए लोकसभा क्लस्टर  के रूप में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत को दौसा भेजा है। दौसा में प्रमुख पदाधिकारी के साथ आज आगामी लोकसभा चुनाव के रणनीति पर बात हुई, जहां गहलोत ने कहा कि राजस्थान में लोगों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति रुझान है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी थी, इसलिए 13 जिलों को पानी के लिए ERCP लागू की गई। हमारी सरकार आते ही हमने इन 13 जिलों के लिए मध्य प्रदेश के साथ समझौता करके डीपीआर तैयार किया है, जिसे शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।

किसानों को ₹6000 मिल रहा
गहलोत ने आगे कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी कहती है उस पर लोगों को विश्वास है। मोदी के कार्यकाल में हर काम होगा, हर खेत में पानी होगा और किसान को अपने फसल का दाम मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब मैं कह सकता हूं कि सम्मान राशि के तौर पर किसानों को ₹6000 मिल रहा है, साथ ही राजस्थान सरकार ने भी किसानों के लिए सम्मान राशि में ₹2000 बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


इस बार 25 की 25 सीटें जीतेंगे
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री के ओबीसी नहीं होने वाले सवाल पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी खुद क्या है, उन्हें खुद नहींं पता। वह क्या करेंगे और क्या करने जा रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी पर ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान के अंदर 25 की 25 सीटें जीतेंगे। इस बार राजस्थान में इतिहास रचा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें