मौके पर मौजूद पुलिस और लोग ।
- फोटो : अमर उजाला।
घाट किनारे बैठी महिला पर सुबह जब ग्रामीणों की निगाह पड़ी तो पूछे जाने पर उसने बताया कि मैंने अपने पांचों बच्चों को गंगा में डुबो दिया। बच्चों के पिता मृदुल यादव की मानें तो वह बीती रात किसी रिश्तेदार को लेकर झारखंड गए थे। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचा।
उसने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से स्वस्थ भी है और समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम कैसे उठाया। वहीं बच्चों की मां ने आरोप लगाया कि पति से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने ऐसा निर्णय लिया।
खबर लिखे जाने तक डूबे बच्चों की तलाश में गोताखोर और पुलिस लगे रहे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद कोतवाल कृष्णानंद राय समेत बड़ी संख्या में पुलिस के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं।